कांग्रेस जनों ने सुकरौली गांव पहुंचकर शिवानंद चौरसिया के ओमान में हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की
•वर्तमान सरकार से मृतक परिवार को दो करोड़ रूपया और एक व्यक्ति को नौकरी की मांग की।
देवरिया।जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली गांव निवासी शिवानन्द चौरसिया की ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक पोत पर हुए हमले में हुई दुखद मृत्यु पर जिला कांग्रेस कमेटी, देवरिया के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। शिवानन्द चौरसिया के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों से भेंट के दौरान एक बार फिर उनके करुण-क्रंदन से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि शिवानन्द चौरसिया की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में पूरी संवेदना और सहयोग के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से मृतक के पिता की दूरभाष पर वार्ता भी कराई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने सरकार से मृतक के परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिक की इस प्रकार की दुखद मृत्यु पर सरकार को परिवार के पुनर्वास हेतु विशेष सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही, भरत मणि त्रिपाठी, राम अशीष साहनी, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, जिला सचिव विनोद दुबे, सोहन मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धन्नजय यादव, सत्य प्रकाश मणि, विनोद त्रिपाठी, अशोक कुशवाहा, डॉ. सी.पी. चौहान, विजय कुशवाहा, रजत सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे तथा दिवंगत आत्मा को प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।




















































Leave a comment