पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि
देवरिया।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं कंप्यूटर क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज देश जिस डिजिटल एवं तकनीकी विकास की ओर अग्रसर है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी युवाओं की सोच और देश के भविष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य उन्होंने किया। शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आधुनिक, समावेशी एवं विकासशील भारत का था। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलकर देशहित एवं जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश धनगर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा,आलोक त्रिपाठी राजन, शहनाज जफर मनोज मणि, शिव शंकर सिंह,रीता देवी, सुनील कुमार यादव, रजनीश प्रसाद जिला सचिव विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक,सत्य प्रताप मिश्रा अंशु, विनोद त्रिपाठी, इजहार, दीपक पटवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment