बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न
दीदारगंज (आजमगढ़)।गुरुवार को सायं साढ़े पांच बजे दीदारगंज थाना परिसर में आगामी पर्व बकरीद को शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों की एक बैठक आहुत की गई, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रतिबंधित पशु गाय, बैल तथा ऊंट की कुर्बानी किसी भी हाल में न हो, साथ ही साथ कुर्बानी के समय निकलने वाले रक्त और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को जमीन में निश्चित गहराई में गाड़ दें जिससे प्रदूषण और बीमारी फैलने का खतरा न रहे। कुर्बानी करते समय इस बात का ध्यान रहे कि जब कुर्बानी हो तो उससे पहले कुर्बानी स्थल को चारो तरफ से तिरपाल से घेर दें। किसी नई परम्परा की शुरुआत न करें। बकरीद की नमाज निश्चित स्थान मस्जिद या ईदगाह में ही अदा करें। किसी भी कीमत पर सड़क या रास्ते पर नमाज अदा न करें। अगर कोई इसका उलंघन करते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक करीमुल्ला, रमेश यादव, रतन सिंह, अवधेश कुमार व बृजेश प्रसाद, रामपाल सिंह, रफीउद्दीन, समशुद्दीन, डॉ इमरान , मुन्ना गुप्ता, शम्मु आजमी, सुबाष चौहान, वली खान ताहिर, जे पी यादव सहित अन्य गांव के प्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।।
























































Leave a comment