Crime News / आपराधिक ख़बरे

बिलरियागंज में बिजली कटौती को लेकर अवर अभियंता से मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिलरियागंज, आजमगढ़।स्थानीय विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज पर तैनात अवर अभियंता के साथ बिजली कटौती की शिकायत को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत सहदेव राम पुत्र लक्ष्मी राम ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने आवास से उपकेंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:45 बजे विद्युत उपकेंद्र के पास दो नामजद और चार अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनका पद पूछने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।
मारपीट में अवर अभियंता के चेहरे और आंख पर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं थाना प्रभारी बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली कटौती के रोस्टर को लेकर कुछ लोगों द्वारा अवर अभियंता के साथ मारपीट की गई है। शिकायत के आधार पर दो ज्ञात और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh