Crime News / आपराधिक ख़बरे

22.684 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफतार स्विफ्ट कार समेत लाखों का माल बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को भेजा गया जेल

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.684 किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये कीमत का गांजा, 500 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ग्राम कोटिला कट स्थित करीम होटल के पास अवैध गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुधवार सुबह करीब 9:05 बजे ऋषभ यादव पुत्र आलोक कुमार निवासी अमोला बुजुर्ग थाना कटका जनपद अंबेडकर नगर तथा संदीप यादव पुत्र बांके निवासी नूरपुर कला थाना कटका जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और स्विफ्ट कार संख्या JH01AX7700 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में थाना रानी की सराय पर मुकदमा संख्या 122/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में राकेश उर्फ सोनू निवासी सलारपुर थाना सिधारी का नाम भी शामिल किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh