Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मऊ होकर आजमगढ़ से वाराणसीसिटी आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20एवं 21मई को।
मऊ।वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05191/05192 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 20 एवं 21 मई,2026 को निम्नवत किया जायेगा।
05191 आजमगढ़-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष गाड़ी 20 मई,2026 को आजमगढ़ से 22:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 23:30 बजे दूसरे दिन औड़िहार से 00:30 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 02:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05192 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई,2026 को वाराणसी सिटी से 14:35 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 15:12 बजे, मऊ से 16:45 बजे छूटकर 17:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी । युक्त जानकारी अशोक कुमार
जनसम्पर्कअधिकारी, वाराणसी ने दी।






















































Leave a comment