लार पुलिस ने मारपीट कांड में तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार
देवरिया ।लार पुलिसद्वाराचुरिया-मेहरौना के युवकों के बीच हुए मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।
बुधवार को साइड देने की बात को लेकर मेहरौना के तीन युवकों ने चुरिया गांव के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में चुरिया निवासी ग्रीश नारायण सिंह पुत्र स्व. ज्ञान सिंह (24) और जयंेंद्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों के सिर और कंधे पर गंभीर चोट लगा था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी और मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील हो गया था।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के युवकों पर हमला करने वाले नामजद आरोपियों को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहरौना निवासी शाहिल पुत्र कलाम अहमद, समीर पुत्र अब्दुल सलाम और गोलू पुत्र अलीमाम के रूप में हुई है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति कायम हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ती तो मामला गंभीर रूप ले लेता ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।
























































Leave a comment