एसडीएम के नेतृत्व मे क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का टीम ने किया निरीक्षण।
घोसी मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं प्रतिनिरीक्षक की टीम द्वारा तहसील क्षेत्र के चीनी मिल के साथ अहिरानी स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। उनको सख्त निर्देश दिया गया कि जरकैन, गैलन आदि में कदापि पेट्रोल नहीं दे। अति आवश्यक होने पर डीजल दे। साथ ही उनका विवरण दर्ज करें।
जिलाधिकारी आनन्द वर्धन के निर्देश पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्यामलाल, पूर्ति निरीक्षक जयनारायण की टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चीनी मिल स्थित राय एंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप के साथ अहिरानी स्थित जय श्रीकृष्ण फिलिंग स्टेशन एवं कृष्णा फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। टीम को जांच में स्टाक रजिस्टर के साथ , मापन एवं घनत्व संतोषजनक पाया गया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा कीट में सभी दवाओं की उपलब्धता को भी चेक किया, पेट्रोल पम्प पर लगे मशीन से प्राप्त डीजल, पेट्रोल का 5लीटर के गैलन से मापन किया गया। सभी संतोषजनक मिला। आग से बचाव के उपकरण,शौचालय की स्थित भी देखी।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सभी पेट्रोल पंपों के प्रोपराइटर को सख्त निर्देश दिया कि आप सभी गैलन, जर्किन आदि में किसी को भी पेट्रोल नहीं दे। शादी, खेतों में बीज डालने के लिए सिंचाई आदि अति आवश्यक कार्य के लिए ही डीजल गैलन, जर्किन आदि में दे। जिसको भी दे उनका पूरा विवरण को भी दर्ज करें। निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार पेट्रोल, डीजल का स्टॉक रिजर्व रखे।

























































Leave a comment