Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का हुआ आयोजन

देवरिया ।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का जनपद स्तर पर भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार, देवरिया में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, अंशकालिक अनुदेशकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को दिखाया गया।
     मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के उपरांत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान जनपद के अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक अतिथियों द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
    मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने की अपेक्षा की।
       जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अनुदेशकों से पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा की।    पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का तत्परता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।
कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।बेसिक स्कूल की छात्रा राधा एवं रितिका द्वारा स्वागत गीत वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
        इस अवसर पर सुदेश्वर गुप्ता, रविशेखर, पवन कुमार यादव, दीपक पटेल, अभिषेक गुप्ता, सुधाकर मिश्र, चंद्रशेखर यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, अंशुमणि तिवारी, अजीत कुमार, जय सिंह यादव, तरुण सिंह, दिवाकर सिंह, मुकेश राय एवं विनोद मिश्र सहित अन्य अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।    कार्यक्रम में जिला समन्वयक अंकित मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, अनुज सिंह, आशुतोष शुक्ला, गोरखनाथ यादव, महेंद्र मिश्र, अखिलेश आर्य सहित बड़ी संख्या में अंशकालिक अनुदेशक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
        इसके अलावा संजय सिंह, संजय तिवारी, आलोक पांडेय, शगुफ्ता जबीं, नीतू मुन्ना, श्वेता पांडेय, एआरपी केशव प्रताप शाही, निशेष कुमार, वशिष्ठ नारायण चौहान, मिथिलेश सिंह, मारुति नंदन मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh