Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी कन्नौजिया का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

दीदारगंज-आजमगढ़।दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी कन्नौजिया का शव उसके कमरे में मिलने से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी कन्नौजिया, पुत्री सुरेश कन्नौजिया, 14 मई को परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिजनों ने बताया कि साक्षी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन स्वेता और छोटे भाई अजीत का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां सुमित्रा देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिवार के मुताबिक साक्षी को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे दवा दी गई थी। रात में वह अपने कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला गया, जहां साक्षी मृत अवस्था में मिली।

साक्षी की बड़ी बहन स्वेता ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ मीडिया में भी काम करती थी और सामान्य व्यवहार कर रही थी। घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है।

थाना प्रभारी दीदारगंज जयप्रकाश ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या भावनात्मक परेशानी से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें। भारत में 24x7 सहायता के लिए हेल्पलाइन 14416 या 1800-599-0019 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh