Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मस्कट में सड़क दुर्घटना में देवरिया के मजदूर की हुई मौत।

देवरिया।देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छितही गांव के भोजपुरिया टोला निवासी प्रवासी मजदूर मोहन निषाद 48 की मस्कट के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई बताया जा रहा है कि मोहन निषाद करीब डेढ़ वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मस्कट काम करने गए थे शुक्रवार की देर शाम बाजार से सामान खरीद कर लौटते समय सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई हादसे की सूचना कंपनी के लोगों ने मस्कट में मौजूद मृतक के भाई को फोन कर दी। इसके बाद परिवार को जानकारी मिली मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पत्नी कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है बेटा संदीप निषाद भी पिता को याद कर के रोता रहा गांव वालों के अनुसार मोहन निषाद मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार शव के भारत लाए जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh