लार के इंदिरा नगर वार्ड में जन सहयोग से डाली गई सड़क पर मिट्टी।
देवरिया।लार इंदिरा नगर वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर नागरिकों के साथ मिलकर आज मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ किया, जिसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद कार्य प्रारंभ।।
नगर पंचायत लार के इंदिरा नगर वार्ड में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत एवं समाधान दिवस में समस्या उठाए जाने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन की उदासीनता के कारण क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधा से वंचित रही। लगातार उपेक्षा के बाद आज स्थानीय नागरिकों के साथ श्रमदान एवं जनसहयोग के माध्यम से सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य स्वयं प्रारंभ कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लार ने हस्तक्षेप किया तथा सड़क मार्ग को रोकने वाले पक्ष को बुलाकर वार्ता की। थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि आगामी दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कराया जाएगा।
इसके बाद ठेकेदार द्वारा आज सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशासन से मांग की है कि केवल आश्वासन तक सीमित न रहकर जल्द से जल्द स्थायी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याओं और नाराजगी को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया।

























































Leave a comment