Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील समाधान दिवस: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गूंजीं जनता की समस्याएं, 117 मामलों में से पांच का मौके पर हुआ निस्तारण

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में 
शनिवार को डीएम आनंद वर्धन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह और तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय, सीओ जितेंद्र सिंह आदि ने जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग किया। समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी।
 सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व विभाग के 90,पुलिस विभाग के 15, विद्युत विभाग के 03, नगर पंचायत के 04, जलजीवन मिशन की एक तथा अन्य विभाग 04 जन शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 05का निस्तारण किया गया। गम्भीर मामलों को लेकर डीएम के निर्देश पर 4 मामलों के निस्तारण हेतु टीमों को मौके पर भजा गया। ताकि वे जमीन पर जाकर निष्पक्ष जांच कर मामलों का निस्तारण कर सकें।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बचे सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उच्चाधिकारियों के यहां से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी गम्भीरता से लेकर समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के साथ स्पष्ट आख्या के साथ सम्बन्धित अधिकारी को भेजे।
इस अवसर पर एसपी कमलेश बहादुर, एसडीएम अशोककुमारसिंह, सीओ जितेंद्र सिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय, अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश,कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह, एन टी अभिषेक वर्मा,ईओ अनिल कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ एचके पंकज,खंडशिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, बीडीओ घोसी, एसएचओ दोहरीघाट संजय त्रिपाठी, आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh