Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा के जिलामंत्री ने घोसीक्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर डीएम को दिया पत्र

घोसी। मऊ। घोसी क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर भाजपा के जिलामंत्री एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय ने तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही की मांग किया गया।
डीएम आनन्द वर्धन को दिए गए शिकायती पत्र में भाजपा जिलामंत्री रविन्द्र उपाध्याय ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर, कुचहरा, मखदुमपुर , होलीपुर,कलाफनपुर आदि गांवों के भोली भाली जनता खास कर अनुसूचित जाति के साथ कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों को ईसाई मिशनरी के लोग बीमारी ठीक करने, शराब छुड़ाने के नाम उनके बीच पहुंच कर पैठ बनाने के बाद उनका लालच देकर, हिंदू धर्म को लेकर झूठी बाते कर धर्मांतरण के लिए बरगला रहे है। इस कार्य में क्षेत्र में फोरलेन के पास बना चर्च रूपी मकान केंद्र बना है। इस में रहने वाले व्यक्ति पर धर्मांतरण कार्य में संलिप्तता को लेकर कई स्थानों पर मुकदमा भी दर्ज है। मांग किया कि इस अवैध कार्य में लगे लोगों को चिह्नित कर कार्यवाही की जाय। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh