Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेंहदावल तहसील दिवस में विधायक अनिल त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप तहसील मेंहदावल सभागार में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी (ADM) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) संत कबीर नगर के साथ संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसरोकार से जुड़ी प्रत्येक समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) मेंहदावल, क्षेत्राधिकारी (CO) मेंहदावल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी थानों के थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी (BDO) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh