Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा के संस्थापक सदस्य एहसान खान ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर और डा0संजय निषाद को ललकारा

खेतासराय -जौनपुर ।सपा के संस्थापक सदस्य.पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस एहसान खान लव लश्कर के साथ रविवार को तीन बजे दिन मे  दूल्हा हत्याकांड आजाद बिन्द  के बडउर गांव  स्थित आवास पर पहुंचे उनके माता-पिता बहन और भाई से मिले और पूरे परिवार और गांव के लोगों से मिलकर दूल्हा हत्याकांड पर गहरा दुख ब्यक्त किया और  तमाम जानकारी ली मौके पर उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए एहसान खान ने कहा यह हत्या क्रूरता और कायरतापूर्ण है  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 17 दिन हो जाने के बाद भी अभी तक अपराधियो की पहुंच से दूर है हौशला बुलंद अपराधी सरे आम खुले मे  घूम रहे हैं उन्होंने मृतक की बहन  सौम्या के आरोपों का हवाला देते हुए कहा की ऐसा लगता है कि ओमप्रकाश राजभर के जो सजाती  भोले .शोले राजभर ओमप्रकाश राजभर के सरकारी बंगले में है तथा उन्होंने एक फोटो दिखाते हुए कहा यह देखिए मंत्री  संजय निषाद  से एक लाख का इनामियां प्रदीप बिंद  कैसे मिल रहा है उन्होंने आशंका  जाहिर की कि अपराधी  संभवत  
 संजय निषाद के सरकारी बंगले में हो उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि तत्काल इन दोनों मंत्रियों के बंगलो की जांच की जाए और अगर ऐसा कुछ नजर आता है तो उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर दें उन्होंने योगी आदित्यनाथ को कहा आप मुख्यमंत्री जरूर हैं परंतु आप पहले  विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर है आप राज धर्म का पालन करिए इन गरीबों मजलूमों को तत्काल न्याय दीजिए और जो जो लोग हत्या में शामिल हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई कीजिए उसके बाद एहसान खान बीबीपुरगांव में आजाद बिंद की होने वाली दुल्हन के घर पहुंचे उनके परिवारों से मिले उनके मां-बाप बहन भाई और गांव के लोगों से मिले उनके दुख में शरीक हुए  पिता और  जिसकी शादी होनी थी वहां  दोनों लोग गंभीर रूप से बीमार हैं उन्होंने समुचित इलाज करने का अनुरोध किया और कहा यह आपकी ही नहीं बेटी है बल्कि हमारी भी बेटी है हम मुकेश साहनी से बात करेंगे और हम दोनों लोग मिलकर इस बेटी की शादी जिसमें आर्थिक सहयोग भी शामिल होगा गाजे बाजे संग बारात आएगी  हम अपना कर्तव्य निभाएंगे उन्होंने योगी आदित्यनाथ से भी अपना राज्य धर्म निभाने का अनुरोध किया एहसान खान के दोनों जगह  कही गई बातों से खलबली मची हुई है सरकार को जवाब देने में दुश्वारियां हो रही हैं उन्होंने उनके दौरे के बाद समाजवादी पार्टी का भी कर्तव्य बन गया है यह विपक्ष का रूप दिखाएं अखिलेश यादव  खुद शिष्ट मंडल भेज कर इस पूरे प्रकरण का सग्यान लें।साथ ही साथ सरकार से यह भी मांग की की तत्काल दोनो परिवारों को पचास पचास लाख रुपए की सहायता दे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh