Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

बिलरियागंज । स्थानीय थाना परिसर में आगामी त्यौहार  को लेकर  पीस कमेटी की बैठक रविवार को उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न  की गई ।जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने अधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्वक पारंपरिक तरीके से मनाएं। किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करें,जिससे कि आपसी सौहार्द में परेशानी आये। पूरे बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कल 33 स्थान पर नमाज अदा की जाती है, नमाजियों की  संख्या अधिक होने पर परिसर में ही बारी-बारी से नमाज अदा करें। सड़क पर नमाज नहीं अदा करना  है। नमाज के बाद तकरीब के लिए राजनीतिक बयान बाजी नहीं होनी चाहिए।वही क्षेत्राधिकार सगड़ी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी जगह पर मौजूद रहेगा , प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी की सभी जगहो पर सीसी कैमरा लगा होना चाहिए।  कुर्बानी का वीडियो और फोटो खींचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पर्यावरण की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए  कुर्बानी के अपशिष्ट को पूरी तरह ढक कर ले जाया जाए और कम से कम   8 फीट  गहरा गड्ढा खोद कर उसमें निस्तारित करें। कार्यक्रम के अंत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने लोगों से शांति और सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक ,सुधीर कुमार पांडे, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, सभासद श्रवण गुप्ता,राजू पासवान, प्रधान रिजवान अहमद,तुफैल अहमद, अबू तालिब आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh