द्वितीय विशेषशिविर में एसडीएम घोसी अशोककुमारसिंह ने एक दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, भरे फार्मो को जल्द अपलोड का दिया निर्देश
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर दिया जोर
संवाददाता
घोसी। मऊ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दूसरे विशेष कैम्प दिनांक 24अक्टूबर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही।
विशेष शिविर के अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह घोसी ने तहसील घोसीक्षेत्र एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अमिला के बूथ संख्या 35,36,37,38,39, पीड़ऊथसिंहपुर के बूथ संख्या 40,41,42, बनगावा के बूथ संख्या 86,87, केसाथ बूथ संख्या 161,162,163,164,165,166,167
आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ को उपस्थित पाने के साथ शिविर के प्रथम दिन प्राप्त फार्म-6 एवं फार्म-7,8 पर्याप्त संख्या उपलब्ध पाया । साथ ही उपस्थित लोगों से जानकारी भी प्राप्त किया। तथा निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम ने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि उनके बूथ से संबंधित कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जाए तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं निर्धारित पात्रता रखने वाले युवाओं का फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। चेताया कि कार्य में लापरवाही पर दंडात्मक कार्यवाही होगी। एसडीएम ने विशेष शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले फार्मों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
























































Leave a comment