Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीवार गिराने के विरोध पर परिवार को पीटा, सात पर मुकदमा

•लाठी-डंडे और सरिया से हमला करने का आरोप, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपित

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के भदैला गाँव में शुक्रवार को मकान की दीवार गिराने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के ही सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

गाँव निवासी अदालती प्रसाद पुत्र स्व. रामजीत का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे गाँव के ही कुछ लोग उनके घर पहुँचे और करीब 25 फीट लम्बी दीवार तोड़कर करकट गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के साथ उसकी पत्नी, बच्चों और परिवार की चंद्रकला की भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक दीवार तोड़े जाने से उसका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह बताया कि ने तहरीर के आधार पर लालचन्द्र, फूलचन्द्र, विकेश, चांद, अजय, रेखा और कुसुम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh