Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सलेमपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 76 प्रतिशत पड़े वोट

देवरिया। सलेमपुर, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को सलेमपुर ब्लॉक में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 354 मतदाताओं में से 269 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार करीब 76 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह लगातार निगरानी करते रहे। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को नियमानुसार सील कर दिया गया। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh