Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला आयोग की सदस्य ने लार सीएचसी का किया औचक निरीक्षण। अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन रहे अनुपस्थित

देवरिया।शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में भारी खामियां और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के समय सीएससी अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन दोनों ही अस्पताल से गायब मिले। स्थानीय लोगों की शिकायतों और अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को देखते हुए महिला आयोग की सदस्य ने कड़ी नाराजगी जताई है।महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने अस्पताल के रजिस्टरों और परिसरों की गहन जांच की तो सीएससी अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। स्थानीय लोगों ने आयोग की सदस्य को बताया कि अधीक्षक आए दिन अस्पताल से गायब रहते हैं।जिसके कारण यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं ।और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों और मरीजों ने शिकायत की कि अस्पताल परिसर में बाहरी दलालों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है। डॉक्टरों के चैंबरों में अक्सर दलाल, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और बाहर की मेडिकल दुकानों से जुड़े लोग जमे रहते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टरों के चैंबरों में निजी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की पर्चियां पड़ी मिलती हैं।जिन पर मरीजों को लिखकर सीधे अपने चहेते सेंटरों पर भेजा जाता है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों में भी अनावश्यक व महंगी जांचें लिखी जा रही हैं और दो से तीन हजार रुपए तक की दवाइयां थमाई जा रही हैं।जिससे गरीब मरीजों की जेब पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।तमाम गंभीर शिकायतों और खुद के निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी सीएमओ को दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपने कर्तव्यों के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh