पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का हुआ आयोजन
देवरिया । बनकटा विकासखंड के ग्राम बखरी न्याय पंचायत छितौनी विकास खण्ड बनकटा में आयोजित किया गया ।
मेला सह शिविर का उद्घाटन व गोपूजन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह एवं हृदयालाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा व विशिष्ट अतिथि गुड्डू गोश्वामी भाजपा मण्डल महामंत्री बनकटा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित पशुपालकों को इस शिविर का लाभ उठाने को कहा तथा मेला सह शिविर में प्राप्त जानकारी को पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक बताया।
मेले में उपस्थित पशुपालकों को पशु चिकित्साधिकारी बनकटा भटनी डा सुनील कुमार ने बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण पर जोर दिया।पशुपालकों मे जागरूकता फैलाकर उनके पशुओं मे उच्च नस्ल के पशुओं को बछिया वाली सीमन प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी( चिकित्सा स्वास्थ्य) देवरिया डा. ओम प्रकाश प्रजापति ने पशुपालकों को पशुपोषण में हरा चारे, सुखा चारे, दाने व खनिज लवण के महत्व को बताया।
इस अवसर पर मेला/शिविर में आये हुए पशुओं की चिकित्सा डॉ सुनील कुमार द्वारा किया गया एवं निःशुल्क दवा वितरित की गई।शिविर में 82 बड़े पशु, 53 छोटे पशु की चिकित्सा व 67 बकरियों को सामुहिक दवापान.,2 शल्य चिकित्सा,2 गर्भ जाँच, 2 पशुओं को कृ.ग., एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर मेला सह शिविर मे संचालन कर रहे चिकित्साधिकारी बनकटा डा सुनील कुमार ने सभी पशु पालकों का आभार व्यक्त किया।



























































Leave a comment