स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में न लापरवाही: सीएमओ।
देवरिया।सीएमओ डा. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामपुरकारखाना, तरकुलवा और बेलही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वस्थ मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बेलाही पर शीघ्र प्रसव कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले।
ओपीडी में चिकित्सक मरीजों देखते मिले। उन्होंने अस्पताल पर आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दवा भंडारण, लैब को देखा और कहा कि अस्पताल पर मिलने वाली सभी दवाएं उपलब्ध रहें ।
सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचे।
यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों से मधुर व्यवहार करें और अस्पताल परिसर में साफ सफाई और स्वच्छता बनाये रखें। सीएमओ लैब पहुंचे और एलटी से अस्पताल पर होने वाले जांच के बारे में जानकारी लिया और उचित दिशा निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाही पहुंचे। यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यहां भी उन्होंने ओपीडी और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लिया और पीएचसी शीघ्र प्रसव कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पाण्डेय, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मौजूद रहे।
























































Leave a comment