Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ जंक्शन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान। बिना टिकट यात्रियों से वसूले रु 4,18,160।

 मऊ।वाराणसी  मंडल रेल  प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल  वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान  के नेतृत्व  में आज दिनांक 17 मई 2026  वाराणसी सिटी -भटनी रेलखण्ड पर मऊ स्टेशन पर क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 832 बिना टिकट तथा  अनियमित  यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से कुल 4,18,160 (चार लाख अठारह एक सौ साठ) रुपये वसूला गया| इस अभियान में वाराणसी रेड ,गोरखपुर रेड ,छपरा, व मऊ आई.सी.पी के कुल 27 टीटीई एवं आरपीएफ और जीआरपी के कुल 7 सुरक्षा बल उपस्थित थे | टिकट चेकिंग से बिना टिकट चलने वालों में मची खलबली से काउंटरों पर टिकट लेने वालों की भीड़ लग गई |  वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा यात्रियों से यात्रा टिकट ले कर यात्रा करने की अपील की गई और कहा कि बिना टिकट चलना एक सामाजिक अपराध है इससे बचने की सलाह दी | चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एन.मिश्रा  के साथ मण्डल वाणिज्य अखिलेश सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रभाव यादव,विवेक बाजपेयी,मंगल सिंह,अनीश अहमद,रीना,अमित राज ,सईद अख्तर,प्रकाश , अमित ,पवन राय, संतोष,राजेश ,अमृत कुमार राजेन्द्र, रघुनन्दन, विनय,विपिन विहारी,नसीम अहमद,नौसाद , इत्यादि सम्मिलित हुये |उक्त जानकारी अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh