Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नंदनी नगर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ, शुगर, बीपी, थायराइड समेत कई बीमारियों की हुई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिया परामर्श

कादीपुर/अखंडनगर, सुलतानपुर।बीबीगंज बाजार के समीप नंदनी नगर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड सहित अन्य गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई तथा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस एवं एमडी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दीपिका वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने लोगों को बदलती जीवनशैली से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान पतार खास अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए इस तरह के शिविर बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित में ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीरपुर अखंडनगर राजकुमार राजभर एवं शिक्षक सुधीर कुमार दुबे ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा स्वच्छता और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh