Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने के लिए सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

देवरिया।आज बरहज विधानसभा में बी आर डी पी जी कालेज आश्रम बरहज में समाजवादी छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी बचाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में नौजवान छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया 

इस दौरान छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की शिक्षा विभाग को चौपट करने का काम किया जिसके तहत बड़े पैमाने पर विश्वविद्यालय व प्राइमरी विद्यालयों को बन्द करने का किया गया है और अब जौहर युनिवर्सिटी पर बुलडोज़र चलाने जा रही हैं जिसको हम छात्र नौजवान कभी बर्दाश्त नही करेंगे और लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान नौजवानों को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कीभाजपा सरकार ने प्रदेश व देश के नौजवानों को बेरोजगार करने का काम किया अब व नौजवानों को अशिक्षित बनाने का काम कर रही हैं जिसके तहत व पहले प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने के नाम पर बन्द कर दी अब वह विश्वविद्यालयों को बंद करना चाहती हैं जिससे प्रदेश का नौजवान क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश व देश की भाजपा सरकार को शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता नज़र आती है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलनेवाली नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

 

भाजपा अपने अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के अवैधानिक भवनों को कब ढहाएगी? जब संगी-साथी ही अपंजीकृत है, तो उनके भवन, कार्यालय, संस्थान कैसे जायज़ होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज यादव छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष विकास यादव अनिल सिंह संजय तिवारी पंकज मिश्रा राम प्रसाद शर्मा अनिल मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh