घाघरा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लल्लन तिवारी (45 वर्ष), पुत्र राम किशोर तिवारी, निवासी ग्राम पंडित हरैया, पोस्ट डुमवलिया, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को दोपहर लगभग 12से 1 बजे के आसपास लल्लन तिवारी घाघरा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

























































Leave a comment