Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके पैसे वसुलने से सम्बन्धित 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, थाना भलुअनी

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भलुअनी के कुशल नेतृत्व में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2026 धारा 191(2), 308(2), 318(4), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना भलुअनी जनपद देवरिया से सम्बन्धित 02 अभियुक्ताओं क्रमशः से सम्बन्धित 02 अभियुक्ताओं क्रमशः1. मीना देवी व 2. गीता देवी को आज मुखबिर की सूचना पर करमटार शेरखां गाँव के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से 20000- 20000/- रू0 की नकदी की बरामदगी कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । अन्य की संलिप्तता के सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

 दिनांक 25.07.2026 को थाना भलुअनी पर वादी रविन्द्र पुत्र लछमन सिंह ग्राम सिसाना -2 थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा की तहरीर कि मीना देवी व गीता देवी द्वारा दिनांक 24.07.2026 को तरकुलहा थाना भलुअनी स्थित एक मैरेज हाल में गोल्डी यादव नामक लड़की से उसकी शादी कराकर वादी के फर्जी मुकदमें का भय दिखाकर उससे 1,10,000 रुपए ले लेना व फरार हो जाना । 

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण

1.मीना देवी उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी मुन्ना पासवान निवासी ग्राम हरनौटा थाना बरहज जनपद देवरिया ।

2.गीता देवी पत्नी तेजूलाल उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम परसिया तिवारी थाना बरहज जनपद देवरिया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh