बिजली के चपेट में आने से छात्र की हुई मौत
देवरिया।जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बुधवार को बिजली के तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था ।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे निखिल सिर पर सामान लेकर गांव में जा रहा था। इसी दौरान वह एक विद्युत पोल के पास पहले से टूटकर जमीन पर पड़े एलटी (लो टेंशन) बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
निखिल की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया घटना की सूचना पर खुखुंदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।





















































Leave a comment