Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम देवरिया से मिलकर राशन वितरण ,बिजली, सड़क जैसी समस्याओं के लिए दिया पत्रक, डीएम ने त्वरित किया निस्तारण

देवरिया भटनी । टाउन एरिया भटनी वार्ड संख्या 10 की सभासद जूली देवी के प्रतिनिधि लाल बिहारी ने जिला अधिकारी देवरिया से मिलकर बिजली सड़क और राशन वितरण व्यवस्था को लेकर पत्रक  देकर  जिलाधिकारी से मुलाकात कर के  समस्याओं के सम्बन्ध समस्या से अवगत कराया और साथ ही राशन वितरण को लेकर बताया कि मेरे वार्ड से दो किलोमीटर दूरी पर हो रहा है।
जिलाधिकारी  ने तुरंत संज्ञान लेकर  एक्सियन सलेमपुर और खाद पूर्ति अधिकारी को समाधान के लिए हल करने का निर्देश दिया साथ ही  एक्सियन सलेमपुर को निर्देश दिया कि बिजली का कार्य शीघ्र करावे। एक्शन में कहा कि पूरे भटनी नगर पंचायत में केबिल तार पूर्ण रूप से लग जाएगा ।
सभासद प्रतिनिधि लाल बिहारी के साथ सईदुल अंसारी शमशाद हारून जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित रहे।
 सभासद प्रतिनिधि ने जिला अधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh