Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिलेंडर फटने से घर में लगी आग सब सामान जलकर हुआ खाक

देवरिया।बैकुंठपुर क्षेत्र के समीप स्थित माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक गरीब परिवार का घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

 सिलेंडर फटने से आज की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर,आदि गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। परिवार के सामने रहने और जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी कृष्णा वर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कृष्णा वर्मा और उनकी टीम ने गांव के लोगों से सहयोग की अपील की, जिसके बाद कई लोग राहत के लिए आगे आए।

कृष्णा वर्मा और उनकी टीम के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के लिए समाजसेवी कृष्णा वर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी टीम हरसंभव सहयोग के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

कृष्णा वर्मा ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh