बाबा महेंद्रा नाथ मंदिर के पोखरे में डुबे राजेश सिंह का शव बरामद
देवरिया।बरहज क्षेत्र स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर के पोखरे में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के फकईपुर गांव निवासी राजेश सिंह पुत्र रामायण सिंह बाबा महेंद्रनाथ के पोखरे में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। एनडीआरएफ टीम द्वारा तलाश की जा रही थी
आज दिन बुधवार को सुबह 5:00 बजे डूबे हुए राजेश सिंह का शव पोखर से मिला ।
जिसकी सूचना पर थाना मदनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव वह अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम हाउस देवरिया के लिए भेज दिया।
शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी तीन बेटियां अनू (15 वर्ष), सन्नु (11 वर्ष) और राधिका (7 वर्ष) भी पिता के लापता होने से बेसुध होकर रो रही हैं ।






















































Leave a comment