Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज -सोनूघाट मार्ग पर गड्ढे नहीं पाटे गए व बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो भुख हड़ताल

देवरिया।आज बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरहज नगर पालिका स्थित बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर पर ग्रामीणों के साथ सपा नेता विजय रावत ने बैठक की इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दिनों तेरह तारीख़ को मैं बरहज विधानसभा के जनहित मुद्दों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर बरहज तहसील पहुँच कर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें हमने बताया की जनहित मुद्दे बरहज सोनू घाट मार्ग व बेलडाण कटनईया मार्ग पर बारिश के वजह से और सड़क टुटने के कारण गड्ढे हो गए हैं जिससे जनता को तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है एैसे में तत्काल प्रभाव से विभाग द्वारा गड्ढे पाटे जाए और और बरहज विधानसभा में विधुत व्यवस्था बत से बतर हो गयी हैं इसको तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए साथ बरहज नगरपालिका के अन्तर्गत वार्ड न 24 मोहाव काली मंदिर के पास एक लँगड़ा पोल है जिसके वजह से लगातार विधुत सप्लाई में दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा हैं और ग्यारह हज़ार बोल्ट का तार जमीन से मात्र पाँच फिट ऊपर है जिससे कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं और पिछले वर्ष एक लोग की करंट लगने से मृत्यु हो चुकी है अगर आप 48 घटे के अंदर आप ठीक नहीं कराएँगे तो हम भुख हड़ताल करेंगे लेकिन भाजपा के नेता व अधिकारी सुनने का नाम नहीं ले रहे है इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता हैं इस लिए इस गुगी बहरी सरकार को जगाने का समय आ गया हैं और एक मौक़ा दे रहा हूँ और बीस तारीख़ तक बरहज सोनू घाट पर गड्ढे नहीं पाटे गए नदी उस पार कटान रोकने का प्रबंधन नहीं किया गया और विधुत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो 21 तारीख़ दिन मंगलवार से यही काली मंदिर पे भुख हड़ताल पर बैठने का काम करूँगा। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव, संजय सिंह, अजीत प्रसाद, राहुल निषाद ,बलवंत यादव, अनरूद यादव, श्रवण गौड़, राकेश गुप्ता सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh