भरौली ने बेलपार को 32 रन से हराकर मैच जीता, खेल से होता है सामाजिक समरसता कायम - नीरज पांडेय
देवरिया।सलेमपुर, खेल को हमेशा खेल भावना से ही खेलना चाहिए, इससे सामाजिक समरसता कायम होती है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में छिपी नैसर्गिक प्रतिभा निखरकर बाहर आती है।उक्त बातें क्षेत्र के ठोका चुरामन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए युवा समाजसेवी नीरज पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में इस तरह के आयोजन अति आवश्यक है। मैच की शुरुआत टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरौली की टीम ने विनय के शानदार बल्लेबाजी 30 गेंद में 72 रन ,जैकी के 15 गेंद में 42 रन तथा रोहित यादव के 9 गेंद में 33 रन के दम पर 8 ओवर में 5 विकेट खो कर 133 रन बनाया।बेलपार के तरफ से आकाश यादव ने 3 ओवर में 4 विकेट तथा अमित गौंड़ ने 3 ओवर में 1 विकेट लिया। जबाब में उतरी बेलपार की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खो कर मात्र 101 रन ही बना सकी। मैच भरौली ने 32 रन से जीत लिया।इस दौरान आयोजक अनुज तिवारी, बृजेश तिवारी, राजन तिवारी, राज,रावण, विजय तिवारी, अनिल तिवारी, सतेंद्र उर्फ मुलायम सहयोग में उपस्थित रहे।






















































Leave a comment