30 वर्षों की सेवा के बाद 5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन आजमगढ़ में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
आजमगढ़। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सोमवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर ASP नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी:
- रेडियो उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह
- मुख्य आरक्षी राजनारायण सिंह
- मुख्य आरक्षी मिश्रीलाल कुमार मौर्य
- आरक्षी अनामिका प्रसाद मिश्र
- आरक्षी राजेश्वर राम
समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की लंबी एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



























































Leave a comment