Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत कार्रवाई, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर केस दर्ज

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री साझा कर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत सख्त अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर थाना निजामाबाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि थाना निजामाबाद क्षेत्र के क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहा निवासी विशाल कुमार (22 वर्ष) पुत्र जयनाथ अपनी इंस्टाग्राम आईडी vishal_editor_777 से आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर रहा था। पुलिस का कहना है कि इन पोस्टों से क्षेत्र में असंतोष फैलने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी।

 

मामले की जांच के बाद निजामाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया।

 

पुलिस ने बताया कि 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और संयम के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh