बिलरियागंज में बिना हेलमेट फर्राटा भरते दिखे खाकीधारी
बिलरियागंज आजमगढ़। सड़क पर आम जनता अगर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर दिख जाए, तो पुलिस तुरंत भारी-भरकम चालान थमा देती है। लेकिन जब कानून के रखवाले ही नियमों को ताक पर रख दें, तो कार्रवाई कौन करेगा? ऐसा ही एक मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर घूमते नजर आए।स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए दो पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर दिखाई दे रही है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल चला रहे और पीछे बैठे, दोनों ही पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहना है।इस दृश्य को देखकर स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों में खासी नाराजगी है। बाजार के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस आए दिन चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर आम जनता का चालान काटती है। हेलमेट न होने पर आर्थिक दंड लगाया जाता है, लेकिन जब पुलिस खुद बिना सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करती है, तो उन पर कोई उंगली नहीं उठाता। यातायात नियमों के अनुसार, दोपहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियम न मानने पर जुर्माने और वाहन सीज करने तक का प्रावधान है। ऐसे में कानून का पालन कराने वाली पुलिस द्वारा ही सरेआम कानून तोड़ना विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।इस मामले में स्थानीय नागरिकों ने एसपी ट्रैफिक और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर भी निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में एक सही संदेश जा सके।


























































Leave a comment