Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मईल पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे एक युवक का मिला शव

देवरिया।जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप के निकट सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवक के शव की सूचना मिलते हैं आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई मृतक की पहचान महावीर कुशवाहा 32 वर्ष पुत्र बीरबल कुशवाहा ग्राम मईल जनपद देवरिया के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी सुनील सिंह सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी अरविंद कुमार एवं पुलिस पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मईल थाना क्षेत्र के मईलौटा गांव का निवासी बताया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलती क्षेत्राधिकारी एवं मईल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्षी जुटाए पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्रथम दृश्य मामला गला कसकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है क्योंकि गले पर काला निशान है पुलिस हत्या के कर्म का हड़ताल करने में जुटी है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साथियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे की बात कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh