Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज-देवरिया बाईपास पर पूर्व संध्या पर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर बांटी मिठाई

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बरहज-देवरिया बाईपास पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच केक काटकर मिठाई वितरित की गई तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

 

कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, अवधेश यादव, जय प्रकाश सिंह, अमित प्रधान, अभिनव यादव, अजीत प्रसाद, राहुल कुशवाहा, विकास यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील राजभर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh