Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई मौत
देवरिया । देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा हो गया।
सुबह के समय दो युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव वह अपने कब्जे में ले लिया मृतकों की पहचान किशन निवासी शुगर मिल, देवरिया
सलमान खान निवासी देवरिया के रूप में हुई
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है।



























































Leave a comment