भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद - केशवचंद यादव
•किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ।
देवरिया।प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है, यह सरकार इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं उनके हौसले पूरी तरह से बुलन्द हैं। उक्त बातें श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परसौनी रघुनाथ निवासी किसान जयप्रकाश यादव के संदिग्ध परिस्थितियों में हुए मौत के मामले में जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में शामिल युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा।उन्होंने कहा कि घर से सुबह खेत में जाने के लिए निकले किसान का शव लक्ष्मणचक टोला भटवलिया स्थित चौरा के पास मिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से किसान के हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी हत्यारे पकड़ से बाहर हैं।जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने सांत्वना देते हुए कहा कि जब तक आप लोगों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा रहेगा। उक्त घटना से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया जायेगा।इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय18 ग्रामीणों सहित पीड़ित परिवार के 3 सदस्यों सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों को फर्जी तरीके से फंसा दिया गया है।प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही,जनार्दन वर्मा, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,जगरनाथ यादव, विजयशंकर मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,बृजेश यादव, सत्यपाल सिंह कुशवाहा,राजकिशोर यादव, कौलेशर गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



























































Leave a comment