देवरिया।बिजली बिल में सरचार्ज वापस हो नहीं तो जन आंदोलन-विजय रावत।
देवरिया।आज बरहज विधानसभा में बरहज देवरिया मार्ग पर उत्तर प्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बिजली बिल में दस प्रतिशत सरचार्ज बड़ाने के विरोध में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के आग में झोंकने का काम किया है पिछले दस सालों से भाजपा सरकार प्रदेश व केंद्र में लेकिन महंगाई कम करने के बजाए जनता को महंगाई के आग मे झोंकने का काम कर रही हैं और जनता को धोखा देने का काम कर रही हैं भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई कम करने के नाम पर सरकार बनाई लेकिन जब सरकार बन गई तो महंगाई को आशमान पर बढ़ाने का काम कर दिया जिससे प्रदेश व देश की जनता अपने आप को भाजपा को वोट दे कर ठगा हुआ महशुष कर रही हैं श्री रावत ने कहा की अगर महंगाई कम नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के लोग जन जागरूकता कर अभियान चलाकर पुरे जनपद के गाँवों में धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य सजीव तिवारी राहुल सिंह पवन पांडेय अजीत सिंह अमित प्रधान प्रदीप सिंह विरेंद्र चौधरी विजय यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।




























































Leave a comment