Latest News / ताज़ातरीन खबरें
देइ माता की मूर्ति की हुई स्थापना
देवरिया ।बरहज नगर के कुटी घाट स्थित देइ माता ज़ी की मूर्ति को वैदिक मंत्रोचारण के साथ सोमवार को मंदिर मे स्थापित किया गया।
नगर स्थित कुटी घाट, मोहन सेतु के नजदीक देइ माता मंदिर मे माता की मूर्ति को पंडित राम निवास शुक्ला के द्वारा विधि विधान के साथ सैकड़ो भक्तो के साथ पूजन अर्चन कर स्थापित किया गया। भक्तो के साथ मूर्ति स्थापना एवं दिव्य पूजन मे शामिल होकर बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने देइ माता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देइ माता मंदिर परिसर मे पूजा पाठ का भव्य आयोजन किया, इस आयोजन मे महेंद्र सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, तेजू राजभर, उमेश यादव, पंडित रामनिवास शुक्ला, दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक दास, सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।

























































Leave a comment