विधवाओं की बेटियों की शादी और गरीबों के अंतिम संस्कार में मदद करेगा 'जीवन ज्योति सहयोग ट्रस्ट'
जलालपुर, अम्बेडकर नगर:। 'जीवन ज्योति सहयोग ट्रस्ट' की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष रामलाल देवर्षि ने की। संस्थापक अंशु विश्वकर्मा, संरक्षक ओम प्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष राम सुभाष, सदस्य अजीत शर्मा, अमित गौड़ व स्वीटी विश्वकर्मा उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनपद अम्बेडकर नगर में ऐसे परिवार जिनकी आय सीमित है, विशेषकर विधवा महिला मुखिया की पुत्री के विवाह में ट्रस्ट आर्थिक सहयोग करेगा। साथ ही, यदि किसी गरीब परिवार के कमाऊ मुखिया की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो उपस्थित होकर अंतिम संस्कार हेतु मदद दी जाएगी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी माह में ट्रस्ट के बैनर तले कम से कम दो बैठकें होंगी, जिनमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

























































Leave a comment