Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में एसएसपी ने किया प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन

गम्भीरपुर, आजमगढ़।गम्भीरपुर थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को जनसमस्याएं सुनने के बाद निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

भूमि पूजन के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया प्रशासनिक भवन बनने से पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक व्यवस्थित होगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया और पुलिसकर्मियों को जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता है।

नए प्रशासनिक भवन के निर्माण से थाना स्तर पर कार्यालय व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिसिंग व्यवस्था में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh