आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, आरोपी विजय शंकर उर्फ लालू गिरफ्तार
बरदह, आजमगढ़।थाना बरदह पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और पंच से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त विजय शंकर उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना 21 मई 2026 की है। ग्राम महुँजा नेवादा निवासी मोनू राजभर पुत्र संतलाल राजभर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब 1 बजे मुक्तीपुर पेट्रोल पंप के पास पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसी रवि राजभर, शनि, विकास, अभिषेक राजभर एवं अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर तथा उसके भतीजे यश पुत्र गुड्डू Rajbhar पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और पंच से जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें मोनू और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 मई को उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय शंकर उर्फ लालू पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम शिवपुर को बड़गहन क्षेत्र से सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया गया है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।





















































Leave a comment