आजमगढ़ में रंजिश और जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 27 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
जहानागंज, आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद के मामले में कुल 27 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पेवठा में पुरानी रंजिश तथा ग्राम बैलाकोल में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने ग्राम पेवठा से 15 तथा बैलाकोल से 12 लोगों को हिरासत में लिया। पेवठा के 12 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, जबकि बैलाकोल के 12 लोगों पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस तथा 3 अन्य लोगों पर धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





















































Leave a comment