Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भटनी पाण्डेय चौराहा पर अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराई, सवार बाल-बाल बचे

देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के पाण्डेय चौराहा के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया वाहन में सवार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh