एम ए फाइनल छात्र-छात्रा के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में एम ए प्रथम वर्ष के छात्रों में अपने सीनियर मा फाइनल के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।
देवरिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।
छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह,डॉक्टर सज्जन कुमार गुप्त, रहे।
इस अवसर पर प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के प्रति अपनी बात रखते हुए कहा कि विद्यालय में नामांकन से लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने के बाद विद्यालय छोड़ने की प्रक्रिया सतत है आप लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़े यह मेरी मंगल कामना है।
डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए b.ed बीटीसी या अन्य भी क्षेत्र में आप जाएंगे कड़ी मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
प्राचीन इतिहास विभाग के डॉक्टर सज्जन गुप्ता ने इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं के आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरानआयुष्मान गुप्ता, भावना गुप्ता,
प्रसेनजीत, सपना मद्धेशिया, खुशी मद्धेशिया, प्रीति गौतम ईशानी विंध्यवासिनी आदि छात्राओं ने भाग लिया।






















































Leave a comment