Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिवक्ताओं का पांचवे दिन धरना जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

देवरिया।शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव एवं महामंत्री अमरेश यादव की नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, मुंशीगण व स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सभी उग्र होकर तहसील के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और मंच लगाकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।  
प्रदर्शन में सलेमपुर बार अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र, महामंत्री सत्य प्रकाश यादव, भाटपार रानी अध्यक्ष सुशील पांडेय, महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ओझा, रुद्रपुर अध्यक्ष सत्यानंद पांडे, पूर्व अध्यक्ष फणिन्द्र नाथ पांडे, महामंत्री विनोद कुमार पाठक, देवरिया सदर अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी, महामंत्री विजय सेन यादव समेत जिले के सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। आजाद हिंद सेना वाहिनी के अध्यक्ष ऋषि पांडे एडवोकेट ने भी संबोधित किया।  
सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय विजेंद्र सिंह को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन और उग्र होगा। बरहज बार अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो सोमवार 13 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश के बार एसोसिएशन से समर्थन लेकर बरहज में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन होगा।  

इस दौरान रामायण तिवारी, श्रवण कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, सारथी शुक्ला, वीरेंद्र यादव, भारतेंदु बिसेन सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh